केशव महतो कमलेश बने झारखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष, रामेश्वर उरांव पार्टी के विधायक दल के नए नेता नियुक्त

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Aug, 2024 08:45 AM

keshav mahato kamlesh became the new president of jharkhand congress

जारी पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने केशव महतो कमलेश को झारखंड का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने रामेश्वर उरांव को विधायक दल का नेता नियुक्त करने की मंजूरी दी है। साथ ही नव नियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल...

नई दिल्ली/ रांचीः कांग्रेस ने केशव महतो कमलेश को झारखंड कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही पार्टी ने वरिष्ठ नेता रामेश्वर उरांव को झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नया नेता नियुक्त किया है। इस संबंध में शुक्रवार रात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी किया है। 

जारी पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने केशव महतो कमलेश को झारखंड का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने रामेश्वर उरांव को विधायक दल का नेता नियुक्त करने की मंजूरी दी है। साथ ही नव नियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से काम शुरू करने को कहा है। 

केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी ने झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में निवर्तमान अध्यक्ष राजेश ठाकुर के कार्यों की सराहना की है और कहा है कि उनके कार्यकाल में पार्टी मजबूत हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!