"झारखंड के बाद अब बिहार की बारी, महागठबंधन बनाएगा सरकार", 'INDIA' गठबंधन की जीत पर बोले तेजस्वी

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Nov, 2024 10:41 AM

tejashwi s statement on the victory of india alliance in jharkhand

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड में हमारी पार्टी ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें से चारों पर जीत हासिल की। यह हमारे कार्यकर्ताओं और गठबंधन की मेहनत का नतीजा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी दोबारा जनसमर्थन मिला है, जिसके लिए हम झारखंड की...

पटनाः झारखंड विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और इंडिया गठबंधन की शानदार जीत पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खुशी जाहिर की है। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि झारखंड में जनता ने महागठबंधन पर भरोसा जताया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि झारखंड के बाद अब बिहार में भी महागठबंधन की सरकार बनेगी। 

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड में हमारी पार्टी ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें से चारों पर जीत हासिल की। यह हमारे कार्यकर्ताओं और गठबंधन की मेहनत का नतीजा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी दोबारा जनसमर्थन मिला है, जिसके लिए हम झारखंड की जनता के आभारी हैं।"

बिहार उपचुनाव के परिणामों पर तेजस्वी ने कहा कि चारों सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की है, लेकिन यह हार-जीत का सिलसिला चलता रहता है। उन्होंने भरोसा जताया कि 2025 में होने वाले विधानसभा चुनावों में महागठबंधन बहुमत के साथ बिहार में सरकार बनाएगा। तेजस्वी ने आगे कहा कि हालिया चुनाव परिणामों से पार्टी को आत्ममंथन और आगामी रणनीति तैयार करने का मौका मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार में एनडीए की सरकार दोबारा नहीं बनेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!