"जो बार-बार डर रहे, वही आ रहे हैं", अमित शाह के बिहार दौरे पर बोले तेजस्वी यादव

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Apr, 2024 12:46 PM

tejashwi yadav said on amit shah s visit to bihar

तेजस्वी यादव ने कहा, "...जो बार-बार डर रहे हैं वही आ रहे हैं। हमलोग सभी का स्वागत करते हैं। प्रधानमंत्री ने बिहार के लोगों को इतना झूठ बोला है। उन्होंने क्या-क्या वादा किया था और हकीकत में क्या हुआ सभी ने देखा। उन्होंने कुछ काम नहीं किया, नौकरी,...

पटनाः लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों शोरों से प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार आ रहे हैं। बिहार में वे दो रैली करेंगे। वहीं अमित शाह के बिहार दौरे पर राजद नेता एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने करारा तंस कसा है। उन्होंने कहा कि जिनको डर है वहीं बिहार आ रहे हैं। 

"प्रधानमंत्री ने बिहार के साथ किया सौतेला व्यवहार" 
तेजस्वी यादव ने कहा, "...जो बार-बार डर रहे हैं वही आ रहे हैं। हमलोग सभी का स्वागत करते हैं। प्रधानमंत्री ने बिहार के लोगों को इतना झूठ बोला है। उन्होंने क्या-क्या वादा किया था और हकीकत में क्या हुआ सभी ने देखा। उन्होंने कुछ काम नहीं किया, नौकरी, शिक्षा, चिकित्सा, पलायन, विशेष राज्य का दर्जा, चीनी मिल कुछ काम नहीं हुआ है।" राजद नेता ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने केवल बिहार ही नहीं पूरे देश के लोगों को ठगने का काम किया है। साथ ही बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया है।‌ जिसका बदला बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेगी। 

8 दिन में दूसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे अमित शाह
बता दें कि अमित शाह 8 दिन में दूसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कटिहार में सभा की थी। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों के महागठबंधन पर जमकर हमला बोला था। वहीं आज अमित शाह एक दिन में दो चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पहली रैली मधुबनी में होगी। जहां झंझारपुर से जेडीयू प्रत्याशी रामप्रीत मंडल के लिए वोट मांगेंगे। तो वहीं दूसरी रैली बेगूसराय में होगी। इस सीट से बीजेपी के गिरिराज सिंह चुनावी मैदान में हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!