बिहार में 6 जिले की महिलाओं से 135 करोड़ की ठगी, फर्जी तरीके से बनाया गया था ट्रस्ट

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Jul, 2021 12:01 PM

135 crore cheated from women of 6 districts in bihar

इस ट्रस्ट का मैनेजर मोतीहारी जिले के बंजरिया इलाके का रहने वाला निर्भय कुमार यादव है। उसने चकिया के रानीगंज में मुख्य कार्यालय बनाया था। संस्था को चेन्नई की एक चैरिटेबल ट्रस्ट की इकाई बताकर तीन वर्षों से महिलाओं से रुपए की उगाही की जा रही थी। बताया...

मोतिहारीः बिहार में 135 करोड़ रुपए की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। मामला मोतिहारी जिले का है, जहां फर्जी तरीके से मदर टेरेसा फ्यूचर फाउंडेशन ट्रस्ट बनाया गया। ट्रस्ट ने तीन हजार समूह बनाकर छह जिलों की महिलाओं को शिकार बनाया है। इस दौरान हर ट्रस्ट से साढ़े चार लाख रुपए वसूले गए हैं।

इस ट्रस्ट का मैनेजर मोतीहारी जिले के बंजरिया इलाके का रहने वाला निर्भय कुमार यादव है। उसने चकिया के रानीगंज में मुख्य कार्यालय बनाया था। संस्था को चेन्नई की एक चैरिटेबल ट्रस्ट की इकाई बताकर तीन वर्षों से महिलाओं से रुपए की उगाही की जा रही थी। बताया जाता है कि इस ट्रस्ट से 3 हजार समूह में तकरीबन 60 हजार से ज्यादा महिलाएं जुड़ी हुई हैं। एक समूह में 22 महिलाएं जोड़ी जाती थीं और एक समूह की महिलाओं से 4.5 लाख रुपए लिए गए हैं।

इस मामले का भंडाफोड़ तब हुआ, जब महिलाएं मंगलवार को पैसा लेने के लिए निर्भय कुमार यादव के घर पहुंचीं। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो मौके पर अफरातफरी मच गई। आक्रोशित महिलाओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कई महिलाएं रो-रोकर बेहोश हो गईं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिलाओं की लिखित शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निर्भय कुमार यादव के घर से ट्रस्ट से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। निर्भय कुमार यादव अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। बता दें कि इस मामले में मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, बेतिया और मोतिहारी की महिलाएं शिकार बनी हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!