बिहार में आज फिर आकाशीय बिजली का कहर, अब तक 21 लोगों ने गंवाई जान

Edited By Nitika, Updated: 02 Jul, 2020 06:37 PM

21 people died due to lightning strike in bihar

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। राज्य के भिन्न-भिन्न जिलों में आज फिर वज्रपात की चपेट में आने से 21 लोगों की मौत हो गई।

 

पटनाः बिहार में आकाशीय बिजली का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। राज्य के भिन्न-भिन्न जिलों में आज फिर वज्रपात की चपेट में आने से 21 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, अब तक समस्तीपुर में 8, पूर्वी चंपारण में 4, पटना में 5, शिवहर में 2 और कटिहार में 2 लोगों की वज्रपात से मौत हुई है। वहीं बताया जा रहा है कि लोग अपने काम से बाहर निकले हुए थे। इसी बीच उन पर आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया है।

बता दें कि इससे पहले 25 जून को बिहार के 23 जिलों में 98 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान किया था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!