Edited By Ramanjot, Updated: 27 Oct, 2026 10:02 AM

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अभ्यर्थी 2 नवंबर 2026 तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे, जबकि ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 3 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
पटना: बिहार लोक सेवा आयोग ने चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) के तहत 33,320 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
आयोग की ओर से जारी आवश्यक सूचना के अनुसार, अब अभ्यर्थी 3 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने यह निर्णय विज्ञापन संख्या 15/2026 की कंडिका-3 के नोट (द्ब) के तहत उच्चतम न्यायालय में दायर विशेष अनुमति याचिका (सिविल) डायरी संख्या 28464/2025, रमन कुमार मंडल एवं अन्य बनाम बिहार राज्य एवं अन्य मामले में एक अगस्त 2025 को पारित आदेश के आलोक में लिया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अभ्यर्थी 2 नवंबर 2026 तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे, जबकि ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 3 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
आयोग ने संबंधित वादियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि से संबंधित प्रमाण, आधार संख्या और मोबाइल नंबर सहित आवश्यक विवरण 29 अक्टूबर 2026 तक आयोग कार्यालय में जमा कर दें। इस संबंध में बिहार लोक सेवा आयोग, पटना के परीक्षा नियंत्रक की ओर से आवश्यक सूचना जारी की गई है।