दो पत्नियों के बीच हुआ विवाद तो पहली ने घर में लगा दी आग, पति समेत 4 लोगों की जलने से मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 14 May, 2022 02:19 PM

4 including husband burnt alive in a fight between 2 wives

जानकारी के अनुसार, घटना बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार के शैखपुरा मोहल्ला की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि यहां के निवासी खुर्शीद आलम ने दो शादियां की थी। दूसरी शादी की वजह से खुर्शीद एवं उसकी पहली पत्नी बीबी प्रवीण के बीच अक्सर लड़ाई...

दरभंगाः बिहार के दरभंगा जिले में दो पत्नियों के बीच हुई लड़ाई में पति समेत 4 लोग जिंदा जल गए। दरअसल, व्यक्ति की दो पत्नियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पहली पत्नी ने पूरे घर में आग लगा दी। इस घटना में सास, पति और दोनों पत्नियों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार के शैखपुरा मोहल्ला की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि यहां के निवासी खुर्शीद आलम ने दो शादियां की थी। दूसरी शादी की वजह से खुर्शीद एवं उसकी पहली पत्नी बीबी प्रवीण के बीच अक्सर लड़ाई होती रहती थी। इसी बीच शनिवार को भी विवाद होने लगा। इस दौरान खुर्शीद आलम की दोनों पत्नियों के बीत जमकर बहस हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पहली पत्नी ने पूरे घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

इस घटना में घर के चार सदस्य बुरी तरह झुलस गए। वहीं, इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई। मृतकों पति खुर्शीद आलम (40 वर्षीय), सास रुफैदा खातून (65 वर्षीय), पहली पत्नी प्रवीण (35 वर्षीय) एवं दूसरी पत्नी रोशनी खातून (32 वर्षीय) शामिल हैं। उधर, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल, पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!