​मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और मैगजीन के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Edited By Swati Sharma, Updated: 25 Jun, 2024 02:43 PM

a smuggler arrested with weapons and magazines

बिहार की मुंगेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पूरब सराय थाना क्षेत्र से एक तस्कर को हथियार और मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक तस्कर हथियार के साथ डीजे कॉलेज रोड होते हुए अंबे चौक...

मुंगेर: बिहार की मुंगेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पूरब सराय थाना क्षेत्र से रविवार को एक तस्कर को हथियार और मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक तस्कर हथियार के साथ डीजे कॉलेज रोड होते हुए अंबे चौक की ओर जा रहा है। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर)राजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर पूरबसराय थाना की पुलिस ने अंबे चौक पर वाहन चेकिंग अभियान लगाया। इस दौरान एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गयी।

वहीं, तलाशी के दौरान उक्त युवक के पास से दो देसी कट्टा और दो मैगजीन बरामद किया गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कटारिया काली स्थान निवासी हीरा लाल कुमार के रूप में की गयी है। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है।






 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!