ट्रेनिंग कैंप में ट्रांसजेंडर कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, शौचालय में मिला शव.. मचा हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Aug, 2026 11:59 AM

suspicious death of transgender constable at training camp in munger

अवंतिका सिंधु का हाल ही में पटना जिला बल से तबादला हुआ था, जिसके बाद वह प्रशिक्षण शिविर से जुड़ी थीं। उन्होंने कहा, 'घटना की सूचना मिलने के बाद सिंधु को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया,

पटना: मुंगेर जिले में बिहार विशेष सशस्त् पुलिस (BSAP) के प्रशिक्षण शिविर के शौचालय में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली एक ट्रांसजेंडर कांस्टेबल की इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

कांस्टेबल अवंतिका सिंधु पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया की रहने वाली थीं और मुंगेर के जमालपुर स्थित बीएसएपी-9 प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रही थीं। बीएसएपी के कमांडेंट मिथिलेश कुमार ने सोमवार को बताया कि यह घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे से दो बजे के बीच सामने आई, जब कांस्टेबल शौचालय के अंदर बंद अवस्था में मिली। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल के गले पर फंदे का निशान था। 

कमांडेंट ने बताया कि अवंतिका सिंधु का हाल ही में पटना जिला बल से तबादला हुआ था, जिसके बाद वह प्रशिक्षण शिविर से जुड़ी थीं। उन्होंने कहा, ''घटना की सूचना मिलने के बाद सिंधु को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।'' कमांडेंट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!