पूरा बिहार हत्या, लूट और आपराधिक घटनाओं से त्रस्त, तेजस्वी यादव का आरोप

Edited By Nitika, Updated: 23 Jun, 2024 08:03 AM

allegation of tejashwi yadav

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में केवल भ्रष्टाचार ही नहीं बढ़ा है बल्कि पूरे बिहार में हत्या, बलात्कार, लूट सहित अन्य घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है।

 

छपराः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में केवल भ्रष्टाचार ही नहीं बढ़ा है बल्कि पूरे बिहार में हत्या, बलात्कार, लूट सहित अन्य घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है।

तेजस्वी यादव ने छपरा में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पांचवें चरण में सारण संसदीय क्षेत्र में हुए मतदान के अगले दिन 21 मई को जिस युवक की हत्या की गई, उस पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि बिना किसी दबाव के मामले की निष्पक्ष जांच कर शेष अभियुक्तों को यथा शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद जांच ठीक से नहीं की गई,जो यह दर्शाता है कि प्रशासन दबाव में काम कर रहा है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वह सारण के पुलिस अधीक्षक से मिलने के साथ ही पटना में पुलिस महानिदेशक से भी मिलकर इस मामले में त्वरित कार्रवाई का अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि सारण जिले में हुई इस घटना का सही समय पर उचित ढंग से जबाव दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा बिहार हत्या, लूट, बलात्कार से त्रस्त है। भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं होने के कारण गत एक सप्ताह के अंदर ही बिहार के दो पुल धराशाई हो गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!