Edited By Nitika, Updated: 13 Jan, 2022 04:52 PM
बिहार में लड़की के प्यार में हिंदू लड़के ने अपना धर्म बदलकर मुस्लिम धर्म अपना लिया। साथ ही वह अमित से रिजवान बना और उसने गुवाहाटी में निकाह करवा लिया।
सारणः बिहार में लड़की के प्यार में हिंदू लड़के ने अपना धर्म बदलकर मुस्लिम धर्म अपना लिया। साथ ही वह अमित से रिजवान बना और उसने गुवाहाटी में निकाह करवा लिया। अमित और राजीना के 2 बेटे भी हैं। वहीं 3 साल बाद रिजवान ने फिर से अमित बनकर संध्या से शादी कर ली।
जानकारी के अनुसार, मामला सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र का है, जहां पर अमित और राजीना बेगम की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई। इसके बाद देखते ही देखते दोस्ती प्रेम में बदल गई। अमित और राजीना ने शादी करने का फैसला किया। राजीना ने अमित को धर्म बदले के लिए कहा। इसके बाद अमित कोर्ट से अपना धर्म परिवर्तन करवाकर रिजवान बन गया। परिवार की रजामंदी से दोनों का निकाह हुआ।
वहीं शादी के 3 साल बाद अमित अपने गांव नयागांव आया। अमित ने 28 अप्रैल 2021 को संध्या से दूसरी शादी कर ली। संध्या ने जब अमित का मोबाइल देखा तो उसे पहली शादी के फोटो और वीडियो दिखे। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। बता दें कि पति के फोन पर वीडियो देखने के बाद संध्या ने पहली पत्नी को फोन किया। इसके बाद राजीना ने संध्या को सारी बात बताई।