JDU में हो रही बयानबाजी से पार्टी में बढ़ी तल्खी, अशोक चौधरी बोले- नीतीश के बिना RCP सिंह कुछ नहीं

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Jul, 2022 04:26 PM

ashok chaudhary said  rcp singh is nothing without cm nitish

जदयू के वरिष्ठ नेता और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में आरसीपी सिंह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरसीपी सिंह की कार्यक्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिना वह (आरसीपी सिंह) कुछ नहीं हैं।

पटनाः बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में राजनीतिक वनवास का दंश झेल रहे पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को लेकर जदयू में हो रही बयानबाजी से पार्टी के अंदर तल्खी और बढ़ गई है।

जदयू के वरिष्ठ नेता और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में आरसीपी सिंह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरसीपी सिंह की कार्यक्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिना वह (आरसीपी सिंह) कुछ नहीं हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा से ही वह दो बार राज्यसभा गए। अशोक चौधरी ने सवालिया लहजे में चुटकुले अंदाज में कहा कि आरसीपी सिंह पहले क्या थे और किस पार्टी में थे, बिना मुख्यमंत्री की कृपा के 5-10 हजार लोग भी उनके कार्यक्रम में नहीं जुट सकते हैं। ऐसे में उनका बयान देना कि राजनीति में वह अपने दम पर हैं यह हास्यास्पद है।

अशोक चौधरी ने कहा कि आरसीपी सिंह भविष्य में क्या करेंगे यह पता नहीं हैं लेकिन फिलहाल वह पार्टी में हैं। चूंकि उन्होंने स्वयं ही माना है कि वह प्रधानमंत्री की कृपा से केंद्र में मंत्री बने हैं यह बात सही है। इससे यह साफ हो गया कि बगैर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कंसेंट के ही वह मंत्री बन गए। मंत्री ने जदयू में गुटबाजी की खबरों को सिरे से नकारते हुए कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही सर्वमान्य नेता हैं और उनकी कृपा से ही लोग बनते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!