बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, सरकार ने IPS के 50 अधिकारियों का किया तबादला

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Dec, 2021 12:45 PM

bihar government made extensive reshuffle in the police department

गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था विनय कुमार को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक सह अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक पद पर पदस्थापित किया गया है।

पटनाः बिहार सरकार ने पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 50 अधिकारियों का स्थानांतरण सह पदस्थापन किया है।

गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था विनय कुमार को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक सह अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक पद पर पदस्थापित किया गया है। इसी तरह अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं एवं वितंतु अमरेंद्र कुमार अंबेदकर को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र दरभंगा अजिताभ कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक प्रोविजनिंग, पुलिस महानिरीक्षक केंद्रीय क्षेत्र संजय सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था, पुलिस महानिरीक्षक तिरहुत क्षेत्र मुजफ्फरपुर गणेश कुमार को पुलिस महानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं एवं वितंतु, पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय राकेश राठी को पुलिस महानिरीक्षक केंद्रीय क्षेत्र पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

वहीं पुलिस उप महानिरीक्षक विशेष कार्य बल विनय कुमार को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय, पुलिस उप महानिरीक्षक सह उप महानिदेशक बिहार पुलिस अकादमी राजगीर प्रांतोष कुमार दास को पुलिस महानिरीक्षक राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पुलिस उपमहानिरीक्षक मुंगेर क्षेत्र पंकज सिन्हा को पुलिस महानिरीक्षक तिरहुत क्षेत्र मुजफ्फरपुर, पुलिस उप महानिरीक्षक कोसी क्षेत्र ललन मोहन प्रसाद को पुलिस महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र दरभंगा, पुलिस उपमहानिरीक्षक सह उप महासमादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं जितेंद्र मिश्रा को पुलिस महानिरीक्षक सह अपर महासमादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इसी तरह पुलिस उपमहानिरीक्षक बेगूसराय क्षेत्र राजेश कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक मानवाधिकार, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (निरीक्षण) सुनील कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक (सुरक्षा) विशेष शाखा, पुलिस उप महानिरीक्षक शाहाबाद क्षेत्र डेहरी ऑन सोन पी कन्नन को पुलिस उपमहानिरीक्षक विशेष निगरानी इकाई, पुलिस उपमहानिरीक्षक (पदस्थापन की प्रतीक्षा में) शिवदीप वामनराव लांडे को पुलिस उप महानिरीक्षक कोसी क्षेत्र सहरसा, पुलिस उप महानिरीक्षक सह समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी श्रीमती एस. प्रेमलथा को पुलिस उपमहानिरीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!