Edited By Ramanjot, Updated: 26 Feb, 2022 01:32 PM
चिराग पासवान ने पत्र में लिखा कि यूक्रेन में भारत के 20 हजार छात्र फंसे हुए हैं, जिनमें लगभग 800 छात्र बिहार के हैं। यूक्रेन पर रूस के हमले कारण इन छात्रों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। चिराग ने विदेश मंत्री से आग्रह किया कि...
पटनाः रूस और यूक्रेन में युद्ध छिड़ने के बाद बिहार सहित भारत के कई विद्यार्थी यूक्रेन में फंस गए हैं। इसी बीच लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखकर यूक्रेन में फंसे भारत एवं बिहार के छात्रों को सकुशल भारत वापस लाने के संबंध में अनुरोध किया है।
चिराग पासवान ने पत्र में लिखा कि यूक्रेन में भारत के 20 हजार छात्र फंसे हुए हैं, जिनमें लगभग 800 छात्र बिहार के हैं। यूक्रेन पर रूस के हमले कारण इन छात्रों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। चिराग ने विदेश मंत्री से आग्रह किया कि यूक्रेन में फंसे छात्रों को जल्द से जल्द सकुशल भारत वापिस लाने का प्रबंध करने की कृपा करें।