CM नीतीश ने 'समाधान यात्रा' के दौरान बक्सर में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Jan, 2023 05:57 PM

cm nitish inspected development schemes in buxar during samadhan yatra

वहीं हेनवा ग्राम में भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार महादलित विकास मिशन के तहत संचालित रविदास किशोरी समूह की बालिकाओं से बात की एवं ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना के लाभार्थियों के बीच मुख्यमंत्री ने...

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 'समाधान यात्रा' के क्रम में बक्सर जिले का भ्रमण कर विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने बक्सर जिलान्तर्गत चक्की प्रखंड के हेनवा ग्राम स्थित वार्ड संख्या 11 में महादलित बस्ती का भ्रमण कर हर घर नल जल योजना सहित अन्य योजनाओं का जायजा लिया। साथ ही सीएम ने जल-जीवन हरियाली योजना के तहत जीर्णोद्धार किए गए तालाब का निरीक्षण कर तालाब के चारों तरफ वृक्षारोपण कराने एवं सीढ़ीनुमा घाट बनवाने हेतु जिलाधिकारी को निर्देश दिया।

PunjabKesari

सीएम नीतीश ने ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी
वहीं हेनवा ग्राम में भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार महादलित विकास मिशन के तहत संचालित रविदास किशोरी समूह की बालिकाओं से बात की एवं ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना के लाभार्थियों के बीच मुख्यमंत्री ने बैट्री चलित ट्राई साईकल का वितरण किया। बक्सर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, जीविका समूह, उद्योग विभाग एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के लाभुकों को मुख्यमंत्री ने सांकेतिक चेक प्रदान किया। जिला निबंधन कार्यालय में जीविका दीदियों द्वारा संचालित की जानेवाली 'दीदी की रसोई का चाभी एवं सतत् जीविकोपार्जन योजना का किट मुख्यमंत्री ने लाभुकों को प्रदान किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग अलग-अलग जिले में जाकर जो काम कराया जा रहा है उसको देख रहे हैं। आगे क्या किया जाना चाहिए, उसका भी हमलोग आंकलन कर रहे हैं। यहां काफी बढ़िया ढंग से काम कराया गया है। जीविका दीदियां भी बेहतर काम कर रही हैं। 

PunjabKesari

"यात्रा के दौरान हमलोग एक-एक चीज को देख रहे"
सीएम ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत कराए जा रहे कार्यों को भी हमने देखा है, इसको लेकर हमने अधिकारियों को सुझाव भी दिया है। यात्रा के दौरान हमलोग लोगों की राय को भी जानते हैं। यदि उनको कोई समस्याओं है तो उसको भी सुनते हैं। यही सब जानना हमारी यात्रा का उद्देश्य है ताकि इलाकों को और आगे बढ़ाया जा सके। गरीब-गुरबा तबके के इलाके में जाकर हम देख रहे हैं कि सरकार की योजना का कितना लाभ यहां तक पहुंचा है। विकास का मतलब है पिछड़े इलाके को आगे बढ़ाना। यात्रा के दौरान हमलोग लगातार लोगों से मिल रहे हैं। जिन लोगों को कोई समस्या है वे लोग उसकी जानकारी मुझे दे रहे हैं। हमारे साथ-साथ सारे अधिकारी भी चल रहे हैं। समस्या की जानकारी मिलने पर हम अधिकारियों को निर्देश दे देते हैं कि इन समस्याओं का समाधान कीजिए। हमलोग एक-एक चीज को देख रहे हैं। इसके पश्चात् बक्सर जिलान्तर्गत प्रखंड सिमरी के उच्च विद्यालय कठार के निकट किसानों द्वारा जैविक तकनीक के माध्यम से की गई केले की खेती का मुख्यमंत्री ने मुआयना किया। 

PunjabKesari

जैविक खेती से लोगों की आमदनी काफी बढ़ेगीः सीएम 
बिहार में जैविक खेती के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जैविक खेती शुरु करने को लेकर हमने कई वर्ष पहले ही कहा था। आज हम जैविक खेती देखने के लिए आ गए हैं। यहां पर काफी अच्छी जैविक खेती हुई है। जैविक खेती को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जैविक खेती से लोगों की आमदनी काफी बढ़ेगी। जंगली जानवरों से फसल को होनेवाले नुकसान से बचाने को लेकर सरकार किसानों की मदद करेगी। हाजीपुर के बाद बक्सर में बड़े पैमाने पर केला लगाए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तो बहुत ही अच्छा लग रहा है। बक्सर खेती के लिए मशहूर जगह है। यहां धान के साथ सब चीजों की खेती होती है। गंगा नदी के किनारेवाले सभी इलाकों में जैविक खेती कराने को लेकर हमलोग शुरु से कहते रहे हैं। अब इन इलाकों में हो रही जैविक खेती को देखकर अच्छा लग रहा है। काफी पढ़े लिखे लोग भी अब खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं यह देखकर अच्छा लग रहा है। हमारा शुरु से ही प्रयास रहा है कि लोगों की स्थिति को बेहतर किया जाए। नीतीश कुमार ने कहा कि समाधान यात्रा के दौरान हम जहां भी जाते सभी जगहों पर लोगों का काफी स्नेह मुझे मिल रहा है। यात्रा के दौरान किसानों के साथ भी काफी अच्छा संवाद हुआ है। किसानों की स्थिति और बेहतर हो इसको लेकर शुरु से हमलोगों का प्रयास रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!