Edited By Ramanjot, Updated: 25 Jul, 2024 01:56 PM

सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, "वो कह रहे थे कि महिलाओं को सदन में बोलने का अधिकार हमने दिया है। वो जो हाय-हाय कर रही थी उस पर वो कह रहे थे कि आप ऐसा क्यों कर रहीं है? आपको अधिकार तो हमने दिया है। उनका कहने का मतलब था कि महिलाओं की जो आवाज आज सदन में...
नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य विधानसभा में RJD विधायक रेखा देवी पर की गई टिप्पणी पर के बाद बवाल मच गया है। इसे लेकर जहां विपक्ष लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर है, वहीं दूसरी तरफ बीच सत्ता पक्ष उनका बचाव कर रहा है। इसी बीच लोजपा(रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरीने नीतीश कुमार के पक्ष में बयान देते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं का हमेशा सशक्त करने का काम किया है।
"CM नीतीश ने महिलाओं को सशक्त करने का काम किया"
सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, "वो कह रहे थे कि महिलाओं को सदन में बोलने का अधिकार हमने दिया है। वो जो हाय-हाय कर रही थी उस पर वो कह रहे थे कि आप ऐसा क्यों कर रहीं है? आपको अधिकार तो हमने दिया है। उनका कहने का मतलब था कि महिलाओं की जो आवाज आज सदन में गूंज रही है वो नीतीश कुमार और NDA की वजह से मिली है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को आगे रखा है और उन्हें सशक्त करने का काम किया है।"
बता दें कि बुधवार को सदन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री ने मसौढ़ी से राजद विधायक रेखा देवी को फटकार लगाते हुए कहा कि..अरे महिला हो कुछ जानती नहीं हो...आज महिला होकर बोल रही हो। राजद के समय कभी किसी महिला को बोलने की इजाजत थी। कभी वो लोग (RJD) किसी महिला को आगे बढ़ाए थे। 2005 के बाद हमने महिला को बढ़ाया। आज बोल रही हो फालतू। इसलिए कह रहे हैं सुनो... अरे क्या हुआ हम जो कह रहे है उसको सुनो, क्या हुआ सुनोगे नहीं? हम तो सुनाएंगे।