Bihar Assembly Election: कल से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे CM नीतीश

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Oct, 2020 04:55 PM

cm nitish will start election campaign from tomorrow

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों शोरों से तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत सोमवार से करेंगे।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों शोरों से तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत सोमवार से करेंगे।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और नीतीश के विश्वासपात्र माने जाने वाले, राज्य के मंत्री संजय कुमार झा ने बताया कि मुख्यमंत्री अगले दो दिनों में कुल 35 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को संबोधित करेंगे। संजय ने बताया कि प्रचार अभियान 12 और 13 अक्टूबर को वर्चुअल माध्यम से होगा। 14 अक्टूबर से वह चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए अलग-अलग हिस्सों के लिए उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री का वर्चुअल प्रचार अभियान सोमवार शाम को शुरू होगा जब वह छह जिलों के 11 विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े होंगे। इसके बाद मंगलवार सुबह पांच जिलों के 11 विधानसभा क्षेत्रों और शाम को चार जिलों के 13 विधानसभा क्षेत्रों को संबोधित करेंगे।

एक प्रश्न के उत्तर में संजय झा ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव अभियान कार्यक्रम को अंतिम रूप दे रही है। हमारे पास विवरण नहीं है लेकिन यह निश्चित है कि वह और मुख्यमंत्री कई मौकों पर मंच साझा करेंगे। संयोगवश बिहार में विधानसभा चुनाव पहला अवसर होगा जब मोदी नीतीश के लिए वोट मांगेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के बीच की प्रतिद्वंद्विता का अंत हो गया। उसके बाद 2017 में नीतीश की राजग में वापसी के बाद से दोनों नेताओं ने कई अवसरों पर मंच साझा किया है और एक दूसरे की प्रशंसा की है जिसमें पिछले साल का लोकसभा चुनाव भी शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!