जगदानंद सिंह के खिलाफ गोपालगंज की कोर्ट में परिवाद दायर, तालिबान से की थी RSS की तुलना

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Sep, 2021 09:57 AM

complaint filed against jagdanand singh in gopalganj court

गोपालगंज जिला व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंद्रमणि कुमार की अदालत में आरएसएस के कार्यकर्ता नीलमणि शाही द्वारा शुक्रवार को दायर परिवाद पत्र में सिंह पर संगठन के खिलाफ गलत बयानी करने का आरोप लगाया गया है। अपने परिवाद पत्र में शाही ने...

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर की गई कथित टिप्पणी के लिए बिहार के गोपालगंज जिले की एक अदालत में उनके खिलाफ एक परिवाद पत्र दायर किया गया है।

गोपालगंज जिला व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंद्रमणि कुमार की अदालत में आरएसएस के कार्यकर्ता नीलमणि शाही द्वारा शुक्रवार को दायर परिवाद पत्र में सिंह पर संगठन के खिलाफ गलत बयानी करने का आरोप लगाया गया है। अपने परिवाद पत्र में शाही ने आरोप लगाया है कि एक समाचार चैनल में राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने आरएसएस की तुलना तालिबान से की है।

शाही ने आरएसएस को राष्ट्र भक्त और देश हित में काम करने वाला संगठन बताते हुए कहा कि राजद नेता के उक्त बयान को सुनने के बाद वह ‘सदमे' में हैं। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने मामले पर शनिवार को सुनवाई करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए इसे हथुआ प्रखंड की न्यायिक दंडाधिकारी सोहना त्रिपाठी की अदालत में हस्तानांतरित कर दिया है। शाही हथुआ प्रखंड के निवासी हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!