सावन की चौथी सोमवारी पर गरीबनाथ धाम में उमड़ी कांवरियों की भीड़, पूर्वी और पश्चिम SDM लेट-लेटकर पहुंचे मंदिर

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Jul, 2023 12:33 PM

crowd of kanwariyas gathered in garibnath dham on the fourth monday of sawan

वहीं पूर्वी SDM ज्ञान प्रकाश ने कहा इस पुरुषोत्तम मास में भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक करने से विशेष लाभ मिलता है। पहले जाघाट से पवित्र गंगाजल लेकर चले डाक कांवरियों का जत्था बाबा गरीबनाथ के मंदिर पहुंचा। साथ ही पूरा मंदिर परिसर बोल बम के नारों से...

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में सावन की चौथी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में आधी रात को आस्था और भक्ति का जन सैलाब उमड़ पड़ा। मुजफ्फरपुर पूर्वी और पश्चिम SDM ने दांडी बम बनकर बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक किया। इसके साथ ही उन्होंने जिलेवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। पूर्वी SDM ज्ञान प्रकाश ने कहा इस पुरुषोत्तम मास में भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक करने से विशेष लाभ मिलता है।

पहले जाघाट से पवित्र गंगाजल लेकर चले कांवरियों का जत्था बाबा गरीबनाथ के मंदिर पहुंचा। साथ ही पूरा मंदिर परिसर बोल बम के नारों से गुंजायमान हो उठा। बाबा गरीबनाथ धाम में आधी रात से भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। रात 12 बजते ही अरधा से बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक हुआ। चौथी सोमवारी पर हजारों कावरियों ने जलाभिषेक किया। 

बता दें कि इस बार 19 साल बाद सावन महीने में मलमास लगा है। इसलिए इस बार के मलमास में सभी सोमवारी को बाबा भोलेनाथ की पूजा करने से लोगों का जीवन सुखमय हो जाता है। श्रद्धालुओं को धन धान्य का विशेष लाभ मिलता है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!