Edited By Swati Sharma, Updated: 30 Apr, 2024 02:58 PM
राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के 2024 में मोदी युग का अंत हो जाएगा वाले बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chowdhary) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र है, सबको बोलने का हक है।
पटना(अभिषेक कुमार सिंह): राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के 2024 में मोदी युग का अंत हो जाएगा वाले बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chowdhary) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र है, सबको बोलने का हक है।
"लालू प्रसाद का पूरा परिवार सिर्फ अपने लिए जीने का काम करते हैं"
सम्राट चौधरी ने कहा कि इनके(तेजस्वी यादव) पिताजी (लालू यादव) कह रहे है लोकतंत्र खतरे में है। दस साल से नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री है और वह विकास के कार्य में लगे है और ये(राजद) लोग भारत को लूटने में लगे हैं। लालू प्रसाद जी का पूरा परिवार सिर्फ अपने लिए जीने का काम करते हैं। इधर, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने भी तेजस्वी यादव पर तंज करते हुए कहा कि वह सिर्फ बोली से पूरा माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जमीनी हकीकत यही है कि जिस जातीय उन्माद को इन लोगों ने हवा दिया था वह फेल कर गया।
डिप्टी सीएम ने कहा कि उनके समाज के लोग अब उनकी बातों पर विश्वास नहीं करते हैं। वे(तेजस्वी यादव) दो बार उप मुख्यमंत्री रह चुके और उनके पास कोई विजन नहीं है और इनके द्वारा बिहार में ऐसा कोई काम नहीं किया गया कि बिहारी का सम्मान बढ़े। तेजस्वी यादव परिवारवादी जमींदारी व्यवस्था लाना चाहते हैं और जनता की कमाई लूटना चाहते हैं।