सम्राट चौधरी ने कहा- भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना BJP का सपना

Edited By Ramanjot, Updated: 08 May, 2024 10:07 AM

bjp s dream is to make india a developed nation by 2047 samrat

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार का लगातार विकास किया है। उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। देश में जब-जब चुनाव आते हैं तो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को आरक्षण की याद आती है। उन्होंने कहा कि साल 1990 से 2005 तक लालू...

नालंदा: बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा एवं जनता दल (जदयू) की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री ने बिहार में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया। 

"भारत को 2047 तक बनाना है विकसित राष्ट्र"
सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार का लगातार विकास किया है। उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। देश में जब-जब चुनाव आते हैं तो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को आरक्षण की याद आती है। उन्होंने कहा कि साल 1990 से 2005 तक लालू प्रसाद बिहार की सत्ता में थे तब उन्होंने पिछले दलित और महिलाओं को आरक्षण देने का काम नहीं किया। 

वहीं उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनना तय है। उन्होंने लालू परिवार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि लालू परिवार सिर्फ अपने परिवार तक ही सीमित है, उन्हें अपनी जाति, बिहार और देश से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव सनातन की संस्कृति से दूर हो रहे हैं और वे हेलीकॉप्टर में बर्थडे पार्टी तक मनाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि राजद से मुक्ति से ही बेहतर बिहार बनेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!