गोपालगंज में अंतरजिला लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, हथियार व चरस के साथ 6 अपराधी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Aug, 2021 11:38 AM

gopalganj six criminals of inter district gang arrested

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वाहन जांच के क्रम में बरौली थाना क्षेत्र से एक अंतरजिला लुटेरा गिरोह का उदभेद्न करने में बड़ी सफलता मिली है। इस दौरान छह अपराधियों को अवैध हथियार और चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। इन अपराधियों के पास से हथियार के अलावा कार,...

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज जिला पुलिस ने रविवार को अंतरजिला लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले इस गिरोह के छह कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वाहन जांच के क्रम में बरौली थाना क्षेत्र से एक अंतरजिला लुटेरा गिरोह का उदभेद्न करने में बड़ी सफलता मिली है। इस दौरान छह अपराधियों को अवैध हथियार और चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। इन अपराधियों के पास से हथियार के अलावा कार, दो बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया गया।

इसी बीच पुलिस अधीक्षक आनन्द कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी संगठित गिरोह के सक्रिय सदस्य है। सभी गोपालगंज, सिवान और सारण जिले में कई लूट और डकैती के अंजाम दे चुके है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!