Edited By Ramanjot, Updated: 13 Oct, 2023 12:44 PM
जानकारी के अनुसार, घटना भागलपुर सुलतानगंज गंगा घाट का है। महिल द्वारा नदी में छलांग लगाने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ थाने में ले गई। वहीं पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि तारापुर थाना क्षेत्र के चक धोबय...
भागलपुरः बिहार के भागलपुर जिले में पति की दूसरी शादी से आहत एक महिला ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। दरअसल, पति ने पत्नी को छोड़ साली से शादी रचा ली थी और जैसे ही पत्नी को इस बात की खबर लगी तो वे नदी में कूद गई। हालांकि, स्थानीय लोगों और नाविकों ने महिला को सुरक्षित बाहल निकाल लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी।
पति लुधियाना में करता है काम
जानकारी के अनुसार, घटना भागलपुर सुलतानगंज गंगा घाट का है। महिल द्वारा नदी में छलांग लगाने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ थाने में ले गई। वहीं पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि तारापुर थाना क्षेत्र के चक धोबय गांव की रहने वाली है और उसके दो बच्चे हैं। महिला ने आगे बताया कि उसका पति लुधियाना में काम करता है और उसने उसकी बहन के साथ 30 सितंबर को शादी रचा ली।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं महिला ने आत्महत्या करने की नीयत से गंगा नदी में छलांग लगा दी। इधर सूचना पाकर महिला की मां और ससुराल पक्ष के लोग पहुंचे। पुलिस ने महिला को उसकी मां और ससुराल पक्ष को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।