पहली बार विधायक बनीं 'अंतरराष्ट्रीय शूटर' श्रेयसी सिंह को BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Aug, 2021 10:00 AM

international shooter shreyasi singh got big responsibility in bjp

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की। 42 सदस्यीय कमेटी में बिहार के दो लोगों को शामिल किया गया...

पटनाः बिहार के जमुई से पहली बार विधायक चुनी गई अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मे बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पार्टी ने उनपर भरोसा जताते हुए युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी है।

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की। 42 सदस्यीय कमेटी में बिहार के दो लोगों को शामिल किया गया है। इनमें जमुई से पहली बार विधायक चुनी गई अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह और भाजपा आइटी सेल के सह-संयोजक अनमोल शोभित को भी जगह दी गई है।

गौरतलब है कि विधायक श्रेयसी सिंह पूर्व विदेश मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह और बांका से सांसद रही पुतुल देवी की पुत्री हैं ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!