JDU ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा, केसी त्यागी को फिर मिली अहम जिम्मेदारी

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Sep, 2021 05:16 PM

jdu announced the national office bearers

नए पदाधिकारियों में सांसद आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वफादार माने जाने वाले केसी त्यागी को पार्टी ने एक बार फिर अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उनके अलावा नौ और महासचिव बनाए गए हैं जिनमें सांसद...

नई दिल्ली/पटनाः जनता दल (यू) ने अपने राष्ट्रीय पदाधिकारयों की आज की आज घोषण की जिसमें के सी त्यागी को महासचिव और उपेन्द्र कुशवाहा को केन्द्रीय संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने वर्ष 2021-22 के लिए पदाधिकारियों की कुल 18 सदस्यीय सूची जारी की। 

सांसद आलोक सुमन को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
नए पदाधिकारियों में सांसद आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वफादार माने जाने वाले केसी त्यागी को पार्टी ने एक बार फिर अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उनके अलावा नौ और महासचिव बनाए गए हैं जिनमें सांसद रामनाथ ठाकुर, पूर्व विधायक राम सेवक सिंह, पूर्व मंत्री मोहम्मद अली असरफ फातमी, संजय झा, विधान पार्षद गुमाम रसुल वलियावी, अफाक अहमद खान, प्रवीण सिंह, कमर आलम और हर्षवर्द्धन सिंह के नाम शामिल हैं। 

पार्टी ने बनाए 5 सचिव 
पार्टी ने इसके अलावा पांच सचिव बनाए हैं जिनमें सांसद आर पी मंडल के अलावा पूर्व विधायक विद्या सागर निषाद, रविंद्र प्रसाद सिंह, राजसिंह मान और राजीव रंजन प्रसाद को शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि पार्टी ने पिछले दिनों राजीव रंजन सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी थी जिसके बाद से पहली बार राष्ट्रीय पदाधिकारियों में यह बड़ा बदलाव किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!