Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Feb, 2024 04:26 PM
बिहार में भागलपुर जिले के नवगछिया स्थित रंगरा में कुछ दिनों पहले एक लापता महिला की हत्या मामले में जमकर बवाल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की और 2 हत्यारोपी को किया था, लेकिन अब भी जदयू विधायक गोपाल मंडल इस मामले को पूरी तरह से जातीय रंग...
भागलपुर(अंजनी कुमार कश्यप): बिहार में भागलपुर जिले के नवगछिया स्थित रंगरा में कुछ दिनों पहले एक लापता महिला की हत्या मामले में जमकर बवाल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की और 2 हत्यारोपी को किया था, लेकिन अब भी जदयू विधायक गोपाल मंडल इस मामले को पूरी तरह से जातीय रंग देने में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि अभी मामला शांत नहीं होगा अभी आग और धधकेगा।
"अतिपिछड़ा समाज को बदनाम किया गया"
दरअसल, घटना के एक सप्ताह के बाद गोपालपुर विधानसभा के विधायक गोपाल मंडल पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अतिपिछड़ा समाज को बदनाम किया गया है। अतिपिछड़ा का नाम केस में दिया गया है। अगर अतिपिछड़ा का नाम केस से नहीं हटाया जाएगा तो युध्द जारी रहेगा, आग धधकेगा। इतना ही नहीं, उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पहले ही अपनी रिपोर्ट बता दी। उन्होंने बलात्कार की पुष्टि कर दी। साथ ही कहा कि हम ही जांच कर दिए अब जांच क्या होगा? हम मुख्यमंत्री से बात किये है और फिर जा रहे है और बात करेंगे। उन्होंने कहा कि ये सब एसपी का किया धरा है। बड़े पदाधिकारी गलत लड़के के साथ मिले है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एसपी साहब सील्ड वितरण करने आए थे, क्यों आए? उनको क्या चुनाव लड़ना है। ये केस को रफा दफा करवाने के लिए 45 आदमी का नाम केस में दिया गया और 250 अज्ञात के ऊपर एफआईआर किया गया। ये केस रफा दफा नहीं होगा और अभी आग और धधकेगा।
क्या था मामला?
बता दें कि इससे पहले भी घटना के दिन गोपाल मंडल ने प्रेसवार्ता कर एसपी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। गौरतलब हो कि 16 फरवरी को रंगरा की महिला शोभा देवी लापता हो गयी थी। इसके बाद 18 फरवरी को महिला का शव बरामद हुआ था। शव मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। पुलिस वाहन में व पंचायत समिति के वाहन में आग लगा दी गयी थी। पत्रकार व पुलिस के साथ मारपीट की गई थी। मामले में पुलिस ने दो हत्यारोपी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 40 नामजद और 250 अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया था। डीआईजी ने थानाध्यक्ष को भी लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया था।