बिहार लोकसभा चुनाव में अचानक से सुर्खियों में आए इंडिया और एनडीए के कई प्रत्याशी

Edited By Ramanjot, Updated: 02 May, 2024 04:37 PM

many candidates of india and nda suddenly came into limelight in bihar

इंडिया गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कई प्रत्याशी इन दिनों मीडिया में सुर्खियों में बने हुए हैं। जमुई (सु) से राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास ने अपनी किस्मत आजमाई है। अर्चना रविदास मुंगेर के राजद नेता अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश...

पटना: बिहार लोकसभा चुनाव 2024 में इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया गठबंधन) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई प्रत्याशी अचानक से सुर्खियों में आ गए हैं। चुनाव के घोषणा के पूर्व तक शायद ही किसी को अंदाजा था कि वे चुनाव मैदान में दिखाई देंगे लेकिन मौजूदा परिप्रेक्ष्य में इंडिया गठबंधन और राजग के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और सुर्खियों में आ गए हैं। 

जमुई से अर्चना रविदास आजमा रहीं अपनी किस्मत
इंडिया गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कई प्रत्याशी इन दिनों मीडिया में सुर्खियों में बने हुए हैं। जमुई (सु) से राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास अपनी किस्मत आजमा रही हैं। अर्चना रविदास मुंगेर के राजद नेता अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव की पत्नी हैं और उनका मायका जमुई क्षेत्र में है। इससे पहले अर्चना रविदास को परिवार से बाहर के लोग शायद ही जानते थे, लेकिन अब उन्हें हर कोई जानने लगा है। अर्चना रविदास अपने रील्स और वीडियो को लेकर भी सोशल मीडिया मे सुर्खियों में रहती है। 

सन्नी हजारी पहली बार लड़ रहे लोकसभा का चुनाव
मुंगेर संसदीय सीट से चुनाव लड़ रही अनीता देवी महतो, बाहुबली अशोक महतो की पत्नी हैं। अनीता देवी महतो का नाम पहली बार मार्च 2024 में सुर्खियों में तब आया था, जब उन्होंने अपनी उम्र से काफी बड़े अशोक महतो से शादी की थी। मूल रूप से लखीसराय की रहने वाली अनीता देवी महतो पेशे से फार्मसिस्ट हैं। वह शादी से पहले उत्तर रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल, नई दिल्ली में चीफ़ फार्मसिस्ट थी। इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस के टिकट पर समस्तीपुर (सु) से समाजवाद के पुरोधा पूर्व विधायक-सासंद रामसेवक हजारी के पौत्र और पूर्व सांसद महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार सरकार में सूचना जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी भी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। 

इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं लोजपा के तीन प्रत्याशी
इंडिया गठबंधन के घटक वामदल में शामिल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के टिकट पर खगड़िया संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे संजय कुमार भी अचानक से सुर्खियों में आ गए हैं। वह पूर्व विधायक योगेन्द्र सिंह के पुत्र और विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार के भाई हैं। राजग में शामिल चिराग पासवान की पार्टी लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के तीन प्रत्याशी भी इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। इसी तरह लोकसभा चुनाव बिहार ने कई अन्य प्रत्याशियों को अचानक सुर्खिया में ला दिया है। मीडिया, सोशल मीडिया, गूगल सर्च पर इनके बारे में लोग जानकारी ले रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि अचानक सुर्खियों में आए कितने प्रत्याशी चुनाव परिणाम आने के बाद सुर्खियों में बने रह पाते हैं। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!