भावुक हुए लालू, बोले- रामविलास भाई.. आप जल्दी चले गए, मांझी-गिरिराज ने भी जताया शोक

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Oct, 2020 10:34 AM

lalu became emotional said  ram vilas bhai  you left early

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन से बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर राज्य के कई बड़े नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

पटनाः केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन से बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर राज्य के कई बड़े नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

राजद प्रमुख लालू यादव ने ट्वीट कर लिखा, "रामविलास भाई के असामयिक निधन का दुःखद समाचार सुन अति मर्माहत हूं। विगत 45 वर्षों का अटूट रिश्ता और उनके संग लड़ी तमाम सामाजिक, राजनीतिक लड़ाइयां आंखों में तैर रही हैं। रामविलास भाई, आप जल्दी चले गए। इससे ज्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि रामविलास पासवान देश के स्थापित राजनेता थे। उनके निधन के समाचार को जान कर हम सब अत्यंत दुखी एवम मर्माहत हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘उनका संबंध हमारे परिवार से बहुत गहरा और निकट का था। वह हम सब के अभिभावक समान थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। भगवान उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने पासवान के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘देश ने अपना नेता और मैंने अपना बड़ा भाई खो दिया है। मेरे लिए यह पीड़ा असहनीय है। उनकी कमी मुझे हमेशा खलेगी।'' केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भारतीय राजनीति के पुरोधा एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन की सूचना मिली है। ऐसे सामाजिक योद्धा का देहांत भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। महादेव उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!