Lalu Yadav's 74th Birthday... मांझी-कुशवाहा ने ट्वीट कर लालू यादव को दीं शुभकामनाएं

Edited By Nitika, Updated: 11 Jun, 2021 10:37 AM

lalu yadav 74th birthday today

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का आज 74वां जन्मदिन है। इस मौके पर लालू यादव को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं हम प्रमुख जीतनराम मांझी और रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर लालू यादव को बधाई दी है।

 

पटनाः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का आज 74वां जन्मदिन है। इस मौके पर लालू यादव को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं हम प्रमुख जीतनराम मांझी और रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर लालू यादव को बधाई दी है।

जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार के पुर्व मुख्यमंत्री आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी को उनके जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। आप दीर्घायु हों, सदैव मुस्कुराते रहें ईश्वर से यही कामना है। साथ ही उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर लिखा लालू यादव की केक के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि बिहार में सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय लालू प्रसाद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं।
Happy Birthday Shri @laluprasadrjd Ji.

बता दें कि अपने 74वें जन्मदिन पर लालू यादव बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास पर हैं। गुरुवार की रात ठीक 12 बजते ही मीसा के आवास पर लालू यादव का जन्मदिन मनाया गया। लालू ने पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और पोतियों की मौजूदगी में केक काटा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!