बिहार विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी गौरव यात्रा का नालंदा में भव्य स्वागत, गुब्बारा छोड़कर फैलाई गई जागरूकता

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Nov, 2024 04:49 PM

launch of trophy gaurav yatra program at nalanda ruins

विदित हो कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वाधान में राजकीय खेल अकादमी-सह- खेल परिसर, राजगीर में बिहार विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2024 का आयोजन दिनांक 11 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक निर्धारित है, इस प्रतियोगिता में कुल 6 देशों के टीम यथा...

नालंदा: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण, जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी द्वारा बिहार विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2024 के अवसर पर नालंदा खंडहर अवस्थित ट्रॉफी गौरव यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।

PunjabKesari

विदित हो कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वाधान में राजकीय खेल अकादमी-सह- खेल परिसर, राजगीर में बिहार विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2024 का आयोजन दिनांक 11 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक निर्धारित है, इस प्रतियोगिता में कुल 6 देशों के टीम यथा भारत, चीन, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया एवं थाईलैंड भाग ले रहीं हैं। बिहार विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन हेतु आमजनों के बीच ट्रॉफी गौरव यात्रा के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा प्रचार प्रसार करते हुए व्यापक रूप से जागरूकता फैलाई जा रही है। 

PunjabKesari

महिला हॉकी मैच की विस्तृत जानकारी हेतु हॉकी राजगीर 2024 ऐप का लॉन्चिंग किया गया। ट्रॉफी यात्रा के अवसर पर नालंदा खंडहर से गुब्बारा छोड़कर जागरूकता फैलाई गई। स्काउट गाइड, एनसीसी, हॉकी खिलाड़ियों के द्वारा ट्रॉफी यात्रा को सफल बनाया गया। बिहार विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2024 के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन द्वारा नियंत्रण कक्ष, साफ सफाई, आवासन, खानपान व्यवस्था, परिवहन, यातायात व्यवस्था, विधि व्यवस्था, प्रचार प्रसार, पेयजल, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

PunjabKesari

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, जिला सामान्य प्रशाखा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस सहित मीडिया, भारी संख्या में महिला/ पुरुष दर्शन गण आदि उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!