लोजपा (रामविलास) ने महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर CM नीतीश से मांगा इस्तीफा

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Nov, 2023 01:44 PM

ljp ram vilas asked for resignation from cm nitish

लोजपा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मानसिक आपा खो चुके हैं। आए दिन तरह-तरह कि गलत भाषा का उपयोग कर रहे हैं, जो कहीं से भी सही नहीं है। एक मुख्यमंत्री को यह शोभा नहीं देता। उन्होंने महिलाओं के ऊपर भी गलत टिप्पणी की है।...

गया: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं ने महिलाओं पर किए गए अभद्र टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा मांगा है।

लोजपा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मानसिक आपा खो चुके हैं। आए दिन तरह-तरह कि गलत भाषा का उपयोग कर रहे हैं, जो कहीं से भी सही नहीं है। एक मुख्यमंत्री को यह शोभा नहीं देता। उन्होंने महिलाओं के ऊपर भी गलत टिप्पणी की है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के ऊपर भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। इसी के विरोध में उनका पुतला दहन किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा देने की मांग करती हैं।

महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बीना कुमारी ने कहा कि भारी सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महिलाओं के ऊपर गलत टिप्पणी की गई। पूरे बिहार की महिलाओं के ऊपर उन्होंने यह गलत बयान दिया है। मुख्यमंत्री को महिलाओं के ऊपर इस तरह का बयान देना, कहीं से भी सही नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!