गया में दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार वाहन ने पांच लोगों को कुचला, मां-बेटी की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Jun, 2020 02:47 PM

mother and daughter died in road accident in gaya

बिहार के गया जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार वाहन ने पांच लोगों को कुचल दिया। इस घटना में मां-बेटी की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

गयाः बिहार के गया जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार वाहन ने पांच लोगों को कुचल दिया। इस घटना में मां-बेटी की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना गया के लुटुआ थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि शंकरपुर गांव निवासी पुष्पा कुमारी अपने घर के निकट अपने चार बच्चों के साथ खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया।

इस दुर्घटना में पुष्पा कुमारी और उसकी पुत्री अंकिता कुमारी की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!