नेशनल खिलाड़ी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी, हालत गंभीर; CCTV में कैद हुई वारदात

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Mar, 2026 12:13 PM

national level player govind kumar shot by miscreants

घटना तब हुई जब गोविंद अपनी बाइक की सर्विसिंग कराकर लौट रहे थे। गोविंद ने 'खेलो इंडिया गेम्स 2025' में बिहार टीम की कप्तानी कर कांस्य पदक दिलाया था।

Bihar News: बिहार में बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार को राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी गोविंद कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।


PunjabKesari


बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली 

पुलिस उपाधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि गोविंद कुमार अपनी बाइक का सर्विसिंग कराकर लौट रहे थे। इसी दौरान मीरगंज जीडी कॉलेज के समीप मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोविंद कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि गोविंद कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


PunjabKesari


यह भी पढ़ें- बिहार में शीतला माता मंदिर में मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत: कई घायल

नेशनल गेम्स में 3 वर्षों तक किया बिहार का नेतृत्व 

गोविंद कुमार ने तीन वर्षों तक लगातार नेशनल गेम्स में बिहार का नेतृत्व किया है। उन्हें वर्ष 2025 में खेलो इंडिया गेम्स वॉलीबॉल टीम का कप्तान बनाया गया, जिसमें उन्होंने टीम को कांस्य पदक दिलवाया। घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!