गोलीकांड के 11 दिनों बाद मुख्य पार्षद का निधन, अपराधियों ने कार्यालय में घुसकर मारी थी गोली

Edited By Ramanjot, Updated: 09 May, 2026 03:58 PM

chief councilor passes away 11 days after shooting incident

सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में 28 अप्रैल को हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल नगर सभापति राजकुमार गुड्डू का शनिवार को पटना के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

Biha News : बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित नगर परिषद कार्यालय में विगत दिनों दिनदहाड़े अपराधियों की गोलीबारी में गंभीर रुप से घायल मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू की मौत शनिवार को हो गई। 

सुल्तानगंज शहर में शोक का माहौल
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, इस गोलीबारी में गंभीर रुप से घायल नगर सभापति गुड्डू को बेहतर इलाज के लिए दस दिन पहले पटना के एक निजी अस्पताल मेदांता में भर्ती कराया गया था। जहां प्रमुख चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। सूत्रों के अनुसार शनिवार की सुबह अस्पताल में अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। नगर सभापति की मौत के बाद सुल्तानगंज शहर में शोक का माहौल है। नगर परिषद कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आज अपने कार्य को स्थगित कर दिया है। 

अपराधियों ने कार्यालय में घुसकर मारी थी गोली
उल्लेखनीय है कि 28 अप्रैल को कुछ अपराधियों ने दिनदहाड़े सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यालय में घुसकर नगर सभापति गुड्डू और कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार पर गोलीबारी की थी, जिससे कार्यपालक पदाधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना में गंभीर रुप से घायल नगर सभापति को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रारंभिक चिकित्सा के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहां पर प्रमुख चिकित्सकों के देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। 

दूसरी ओर इस घटना का मुख्य आरोपी नगर परिषद की उप सभापति के पति रामधनी यादव को पुलिस ने करीब बारह घंटे के भीतर एक मुठभेड़ में मार गिराया था। इस बीच भागलपुर के विधायक रोहित पांडेय, सुल्तानगंज के विधायक ललित नारायण मंडल, जिला परिषद के अध्यक्ष विपिन मंडल,भाजपा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, जिला जदयू अध्यक्ष विवेका गुप्ता, बिहार मध्यदेशीय वैश्य संगठन के डॉ जनार्दन साह आदि ने उनकी मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!