Edited By Ramanjot, Updated: 11 May, 2026 04:55 PM

घटना की सूचना मिलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी सरोज राय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Motihari News: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा स्थित एक कॉलेज के गेट पर सोमवार को हुई चाकूबाजी की घटना में एक छात्र की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक छात्र की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के देवपुर परसा निवासी रितेश यादव के रूप में की गई है। वह परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकल रहा था, तभी कॉलेज गेट पर पहले से मौजूद सरोज राय ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल रितेश यादव को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- कोचिंग जा रही छात्रा से हैवानियत, चाकू की नोक पर कब्रिस्तान ले गए दरिंदे और फिर बारी-बारी किया...
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी सरोज राय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।