स्कूल के कमरे में छात्र पर गिरी लोहे की ग्रिल, दर्दनाक मौत; परिवार में मचा कोहराम

Edited By Ramanjot, Updated: 07 May, 2026 10:34 AM

iron grille falls in classroom 14 year old student dies

पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Bihar News : बिहार के बेगूसराय जिले में एक सरकारी विद्यालय की कक्षा में रखी लोहे की ग्रिल गिरने से आठवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि यह घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित जहानपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतक छात्र की पहचान 14 वर्षीय मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। तेघड़ा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) कृष्ण कुमार ने बताया, "दोपहर के भोजनावकाश के दौरान दो बच्चे खाना खाने के लिए एक कक्षा में गए थे। उसी दौरान कमरे में रखी लोहे की ग्रिल एक छात्र के सिर पर गिर गई और उसकी मौत हो गई।" उन्होंने बताया कि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ग्रिल कैसे गिरी। 

अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कुमार ने बताया, "प्रथम दृष्टया यह मामला विद्यालय प्रशासन की लापरवाही का प्रतीत होता है। यहां तक कि घटना की शुरुआती सूचना भी हमें स्कूल प्रशासन की ओर से नहीं, बल्कि ग्रामीणों से मिली थी।" उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। 

अधिकारी ने बताया, "जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब प्रधानाध्यापक की पिटाई की जा रही थी। हमने उन्हें सुरक्षित एक कमरे में रखा।" उन्होंने बताया कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!