जमुई में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में 2 लोगों की मौत; 2 गंभीर रूप से घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 14 May, 2026 10:44 AM

horrific road accident in jamui 2 dead in two bike collision

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर धरसंडा मोड़ के समीप दो बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान पुरसंडा गांव निवासी उपेंद्र मंडल और लोहरा गांव...

Jamui Road Accident: बिहार में जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम दो बाइक के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, तथा दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर धरसंडा मोड़ के समीप दो बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान पुरसंडा गांव निवासी उपेंद्र मंडल और लोहरा गांव निवासी मो. मुख्तार के रूप में हुई है। 

सूत्रों ने बताया कि घायलों को स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!