कांग्रेस ने दिखाई सख्ती, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 2 नेताओं को किया निष्कासित

Edited By Ramanjot, Updated: 15 May, 2026 10:28 AM

two leaders expelled from bihar congress for six years

अनुशासन समिति ने अपने आदेश में कहा है कि दोनों नेताओं द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने और अनुशासनहीनता करने के कारण यह कार्रवाई की गई है।

Bihar Politics: प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने पार्टी विरोधी गतिविधियों, अमर्यादित आचरण और अनुशासनहीनता के मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए दो नेताओं को कांग्रेस से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। 

प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने गयाजी जिला के ओंकार शक्ति और युवा इंटक नेता चंदन सिंह को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। अनुशासन समिति ने अपने आदेश में कहा है कि दोनों नेताओं द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने और अनुशासनहीनता करने के कारण यह कार्रवाई की गई है। 

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता का 38 साल की उम्र में निधन, सांप के कांटने से गई जान; पार्टी में शोक की लहर

अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने कहा कि अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी आचरण के कारण ओंकार शक्ति एवं चंदन सिंह को तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया गया है। अनुशासन समिति ने स्पष्ट किया है कि पार्टी में अनुशासन बनाए रखना सभी नेताओं की जिम्मेदारी है। किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को अब पार्टी बर्दास्त नहीं करेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!