"बिहार की चारों सीटों पर राजग की जीत, CM नीतीश का इकबाल बुलंदियों पर", उपचुनाव के नतीजों पर बोले अशोक चौधरी

Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Nov, 2024 06:09 PM

nda wins all four seats in bihar

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता एवं ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने बिहार में हुए विधानसभा के उपचुनाव में चारों सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की भारी जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इकबाल...

समस्तीपुर: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता एवं ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने बिहार में हुए विधानसभा के उपचुनाव में चारों सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की भारी जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इकबाल बुलंदियों पर है।

चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि परिणाम ने साबित कर दिया है कि इस उप चुनाव में लोगों ने जाति एवं धर्म से ऊपर उठकर विकास के नाम पर वोट किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का न्याय के साथ विकास करने का जो मूल मंत्र है, उसका इस उप चुनाव में लोगों ने पूरी तरह से समर्थन किया है। 

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी 2025 मे होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भी अपना जलवा दिखाएगी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!