Edited By Swati Sharma, Updated: 19 Jan, 2024 04:13 PM
बिहार के मोतिहारी जिले में मामूली विवाद के चलते भतीजे ने अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल हत्या के आरोपी की तलाश की जा रही है।
पटनाः बिहार के मोतिहारी जिले में मामूली विवाद के चलते भतीजे ने अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल हत्या के आरोपी की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: "BJP का बिहार से सूपड़ा साफ होना तय", CM नीतीश से मिलने के बाद बोले तेजस्वी- हम मजबूती के साथ कर रहे काम
भतीजे ने चाचा को मारी गोली
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र के भेरियाही गांव की है। मृतक की पहचान शिकारगंज थाना क्षेत्र के भेरियाही गांव निवासी मुन्ना सिंह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 3 साल पहले मुन्ना सिंह और उसके भतीजे सन्नी सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों के संबंध सामान्य हो गए। गुरुवार की शाम एक बार फिर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी सन्नी सिंह ने अपने कमर में रखी पिस्तौल निकाली और अपने चाचा पर तान दी और गोली चला दी। चाचा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक को तीन गोलियां लगी हैं।
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: CM नीतीश कुमार से मिले लालू और तेजस्वी यादव, करीब 1 घंटे तक हुई बातचीत, सियासी हलचल तेज
जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना को अंजाम देने के बाद भतीजा सन्नी मौके से फरार हो गया। वहीं, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।