'लालू यादव ने वंशवाद की राजनीति को दिया बढ़ावा', नीतीश कुमार का RJD प्रमुख पर आरोप

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Apr, 2024 10:17 AM

nitish kumar s allegations against lalu yadav

नीतीश कुमार ने नवादा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी विवेक ठाकुर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं 18 साल से शासन में हूं, लेकिन अपने परिवार से कितने लोगों को आगे बढ़ाया। ये लोग (लालू परिवार) जब भी सत्ता में आते हैं,...

नवादा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) पर वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा देने और दूसरों की कोई चिंता नहीं करने का आरोप लगाया।

नीतीश कुमार ने नवादा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी विवेक ठाकुर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं 18 साल से शासन में हूं, लेकिन अपने परिवार से कितने लोगों को आगे बढ़ाया। ये लोग (लालू परिवार) जब भी सत्ता में आते हैं, अपने परिवार बेटा-बेटी को आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं। आज एक ही परिवार से कितने लोग चुनाव लड़ रहे हैं।' मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'कोई जानता है हम लोग के परिवार को लेकिन अब देख लीजिए इन लोगों को जो मौका मिलता है तो पति-पत्नी, बाल-बच्चा, बेटा-बेटी इन्हीं सब को आगे बढ़ा रहा है। मैं सब जाति के लोगों से कहूंगा और जो लोग अपना-अपना जात कह रहे हैं तो उनको भी कहेंगे कि आपको क्यों नहीं आगे बढ़ा रहा है सिर्फ अपने परिवार को ही क्यों आगे बढ़ा रहा है।' 

"राजद शासन के दौरान पूरी तरह अराजकता थी"
नीतीश कुमार ने कहा, 'राजद शासन के दौरान, पति-पत्नी (लालू और राबड़ी देवी) ने 15 वर्षों तक बिहार पर शासन किया। उस दौरान राज्य में पूरी तरह अराजकता थी।' उन्होंने जोर देकर कहा कि 2005 में उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद से कानून और व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। पहले लोग शाम होने के बाद घर से निकल नहीं पाते थे लेकिन अब देर रात बिना भय के कहीं भी आ जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र उनकी सरकार को यथासंभव सहयोग दे रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले 18 वर्षों में सभी क्षेत्र और सभी वर्ग के लिए काफी काम किया है लेकिन मीडिया विपक्ष को ज्यादा कवरेज दे रहा है जबकि उनकी सरकार की उपलब्धियों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!