Edited By Nitika, Updated: 30 Mar, 2022 03:06 PM
बिहार में बढ़ते अपराध की घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार के नियंत्रण में अपराधी नहीं रह गए हैं। लगातार राज्य में आपराधिक घटना बढ़ी हुई हैं।
पटनाः बिहार में बढ़ते अपराध की घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार के नियंत्रण में अपराधी नहीं रह गए हैं। लगातार राज्य में आपराधिक घटना बढ़ी हुई हैं। अपराधियों के आगे सरकार, मंत्री और अधिकारी अपंग हो गए हैं।
बढ़ते अपराध को लेकर राबड़ी देवी ने कहा कि सरकार में कमी है। वजह यही है कि अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। भाजपा नेताओं द्वारा बिहार में योगी मॉडल लागू करवाने की बात कही जा रही है, जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी बात है, भाजपा के नेता जब चाहते हैं तो बिहार का मुख्यमंत्री योगी को ही बना दें और बिहार के मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दें।
वहीं राबड़ी देवी ने कहा कि भाजपा नेता सिर्फ बयानबाजी करके लोगों को दिग्भ्रमित करने में लगे रहते हैं।