भव्य आतिशबाजी के बीच रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा गया का गांधी मैदान

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Oct, 2023 10:37 AM

ravana slaying ceremony organized amidst grand fireworks

इस दौरान गांधी मैदान का कोना-कोना जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि भगवान विष्णु की भूमि पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में रावण वध कार्यक्रम का आयोजन हुआ है, जिसमें शहर...

गया: शारदीय नवरात्र का पर्व दशहरा विजयदशमी के दिन भव्य आतिशबाजी और रावण वध के साथ संपन्न हुआ। बुराई पर अच्छाई की जीत इस पर्व को लेकर बिहार के गया शहर के गांधी मैदान में लाखों की संख्या में शहरवासी एवं गणमान्य लोग उमड़ पड़े, जहां रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान विभिन्न वेशभूषा में कलाकार पहुंचे और भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध को प्रदर्शित किया। 

PunjabKesari

इस दौरान गांधी मैदान का कोना-कोना जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि भगवान विष्णु की भूमि पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में रावण वध कार्यक्रम का आयोजन हुआ है, जिसमें शहर के कोने-कोने से लोग आए हुए हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत का यह प्रतीक पर्व है। आयोजकों ने जो व्यवस्था की है, इसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं। साथ ही प्रार्थना करते हैं कि मां दुर्गा शहरवासियों और देशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाएं। बिहार का विकास हो इसके लिए हमलोग द्दढ़ संकल्पित है। 

PunjabKesari

डॉ. कुमार ने गोपालगंज में भगदड़ के दौरान हुई मौत के मामले पर कहा कि वहां प्रशासन की व्यवस्था पूरी तरह से फेल नजर आई। घटना की पूरी जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह, मगध प्रमंडल आयुक्त मयंक वड़वड़े, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, महापौर गणेश पासवान, पूर्व उप महापौर मोहन श्रीवास्तव, वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती, नगर पुलिस उपाधीक्षक पी. एन. साहू, श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष कुमार गौरव, वार्ड पार्षद ओम प्रकाश सिंह, भाजपा नेता डॉ. मनीष मिश्रा, सुनील बंबईया, भोला सरकार, संजीव कुमार कलटू सहित शहर के कई गणमन लोग शामिल हुए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!