Edited By Diksha kanojia, Updated: 08 Nov, 2021 06:21 PM
इसी दौरान सालहां गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को गड़खा- मानपुर मुख्य पथ पर रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
छपराः बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि रहीमपुर गांव निवासी सिकंदर सिंह (41) अपने घर से मजदूरी करने के लिए जा रहा था।
इसी दौरान सालहां गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को गड़खा- मानपुर मुख्य पथ पर रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।