Edited By Ramanjot, Updated: 30 Apr, 2023 02:12 PM
#Begusarai #Love #Husband #Wife #Lover
गूसराय में इश्क की खुमारी से जुड़ा हुआ मामला सामने आया है, यहां एक तीन बच्चे की मां पर इश्क का बुखार इस कदर चढ़ा की उसने अपनी पति और घरवालों को छोड़कर दूसरे लड़के से शादी कर ली। सबसे बड़ी बात यह है कि, महिला ने जिस...
बेगूसराय: बेगूसराय में इश्क की खुमारी से जुड़ा हुआ मामला सामने आया है, यहां एक तीन बच्चे की मां पर इश्क का बुखार इस कदर चढ़ा की उसने अपनी पति और घरवालों को छोड़कर दूसरे लड़के से शादी कर ली। सबसे बड़ी बात यह है कि, महिला ने जिस लड़के से शादी की वो किसी दूसरे धर्म का बताया जा रहा है। दरअसल, बेगूसराय पुलिस ने प्रेम प्रसंग फरार 3 बच्चों के मां को बरामद कर लिया है... यह महिला अझौर गांव की रहने वाली बताई जा रही है। यह अपने पति और तीन बच्चों के साथ भरण पोषण के लिए हरियाणा के करनाल में रहती थी, जहां उसे एक मुस्लिम लड़के से प्यार हो गया। इस लड़के का नाम मोहम्मद रजिक बताया जा रहा है।