सुशांत के पिता का बड़ा आरोप- मुंबई पुलिस को दी थी जानकारी, बेटे की जान को है खतरा

Edited By Nitika, Updated: 03 Aug, 2020 06:47 PM

sushant s father s big charge

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मुंबई पुलिस को जानकारी दी थी कि सुशांत की जान को खतरा है।

 

पटनाः सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मुंबई पुलिस को जानकारी दी थी कि सुशांत की जान को खतरा है।

सुशांत के पिता ने एक स्व-निर्मित वीडियो में कहा कि 25 फरवरी को, मैंने बांद्रा पुलिस को सूचित किया कि वह खतरे में है। इसके बाद 14 जून को उसकी मृत्यु हो गई और मैंने उन्हें अपनी 25 फरवरी की शिकायत में नामित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था। वहीं केके सिंह ने कहा सुशांत की मृत्यु के 40 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए मैंने पटना में एफआईआर दर्ज करवाई।

बता दें कि सुशांत के पिता ने अपने बेटे की मौत के बाद एक प्राथमिकी दर्ज करवाई, जिसके बाद बिहार पुलिस इस मामले की जांच में शामिल हुई। सुशांत के पिता ने अदाकारा रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!