लालू बताएं कि लाठी के बल पर बूथ लूट कर जनता की राय को कौन गौण बनाता रहाः सुशील मोदी

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Jun, 2021 11:03 AM

sushil modi targets lalu yadav

सुशील मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि घरेलू महिला राबड़ी देवी को सीधे मुख्यमंत्री बनवा कर क्या लालू प्रसाद संसदीय लोकतंत्र की व्यवस्था को दुरुस्त करने की ''क्रांति'' कर रहे थे। जिसने सत्ता को बेनामी सम्पत्ति बनाने का निर्लज्ज माध्यम बनाकर जेपी की...

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल केे अध्यक्ष लालू यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिसने सत्ता को बेनामी सम्पत्ति जुटाने का माध्यम बनाकर जेपी की सम्पूर्ण क्रांति का विकृत मॉडल पेश किया, उन्हें सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर ज्ञान देने के बजाय प्रायश्चित करना चाहिए।

सुशील मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि घरेलू महिला राबड़ी देवी को सीधे मुख्यमंत्री बनवा कर क्या लालू प्रसाद संसदीय लोकतंत्र की व्यवस्था को दुरुस्त करने की 'क्रांति' कर रहे थे। जिसने सत्ता को बेनामी सम्पत्ति बनाने का निर्लज्ज माध्यम बनाकर जेपी की सम्पूर्ण क्रांति का विकृत मॉडल पेश किया, उन्हें सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर ज्ञान देने के बजाय प्रायश्चित करना चाहिए। मोदी ने कहा कि लालू यादव बताएं कि चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, बीएड डिग्री घोटाला और लाठी में तेल पिलावन रैली से लेकर सरकारी स्कूलों-अस्पतालों को खोखला करने तक विधायिका- कार्यपालिका को विकृत कौन कर रहा था। उन्होंने कहा कि लालू यादव यह भी बताएं कि बाहुबलियों को संरक्षण देकर और लाठी के बल पर बूथ लूट कर निष्पक्ष चुनाव के तंत्र में जनता की राय को कौन गौण बनाता रहा। 

भाजपा सांसद ने कहा कि जीवन के सभी क्षेत्रों में परिवर्तन लाकर वास्तव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेपी का सपना साकार कर रहे हैं। गरीबों को घर-शौचालय और मुफ्त गैस कनेक्शन, दीनदयाल ग्रामीण विद्युतीकरण के जरिए गांवों का ऊर्जाकरण, लालटेन युग की विदाई, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए दोगुनी राशि का कृषि बजट, रासायनिक खाद पर सब्सिडी में 140 फीसद वृद्धि, युवाओं के लिए स्टाटर्अप योजना और किसानों को सालाना 6 हजार रुपए उनके खाते में डालने वाली किसान सम्मान निधि योजना भी सम्पूर्ण क्रांति है। उन्होंने कहा कि खुली आंखों के सामने घटित होती सम्पूर्ण क्रांती लालू प्रसाद को नहीं दिखती।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!