डिप्टी CM वाले बंगले में शिफ्ट हुए उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, आज से लगाएंगे जनता दरबार

Edited By Nitika, Updated: 10 Dec, 2020 12:09 PM

tarkishore prasad shifted to deputy cm bungalow

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता सुशील मोदी ने बुधवार को डिप्टी सीएम वाला बंगला खाली कर दिया है। अब पांच देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगले में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद शिफ्ट हो गए हैं।

 

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता सुशील मोदी ने बुधवार को डिप्टी सीएम वाला बंगला खाली कर दिया है। अब पांच देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगले में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद शिफ्ट हो गए हैं। वहीं पटना में रहने के दौरान वह आज से डेढ़ घंटे तक जनता से मिलेंगे।

सरकार ने पहली बार बिहार के उप मुख्यमंत्री का पदभार संभाल रहे तारकिशोर प्रसाद को पांच देशरत्न मार्ग स्थित बंगले में शिफ्ट कर दिया है। तारकिशोर प्रसाद बुधवार को शुभ मुहूर्त में पांच डिप्टी सीएम वाले बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। वहीं अब तारकिशोर प्रसाद पटना में रहने के दौरान 9.30 से 11 बजे तक लोगों से मिला करेंगे। गुरुवार को जनता दरबार का पहला दिन है।

बता दें कि 2017 में इस बंगले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव से नीतीश कुमार की सरकार का बड़ा विवाद हुआ था। तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री रहते हुए यह बंगला मिला था। इसमें वे काफी दिन रहे भी थे, लेकिन पद से हटने के बाद भी उन्होंने बंगला खाली करने से इनकार कर दिया था। केस और मुकदमे के बाद तेजस्वी ने पांच देशरत्न मार्ग बंगला को खाली किया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!