सुपौल में संदिग्ध अवस्था में महिला का शव बरामद, गले में पाए गए रस्सी के निशान

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Oct, 2021 04:33 PM

woman s body recovered in suspicious condition in supaul

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वार्ड संख्या 11 स्थित एक मकान से एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया है। मृतक महिला की पहचान शर्मिला कुमारी के रूप में की गई है। शर्मिला कुमारी की शादी पांच महीना पूर्व दीपक कुमार से हुई थी। दोनों के बीच अक्सर...

सुपौलः बिहार में सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार को संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वार्ड संख्या 11 स्थित एक मकान से एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया है। मृतक महिला की पहचान शर्मिला कुमारी के रूप में की गई है। शर्मिला कुमारी की शादी पांच महीना पूर्व दीपक कुमार से हुई थी। दोनों के बीच अक्सर अनबन हुआ करती थी। मृतक महिला के गले में रस्सी के निशान पाए गए है।

सूत्रों ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मृतक महिला के पति दीपक कुमार और उसकी जेठानी पूजा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतका की सास, ससुर सहित 3 लोग फरार है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!