Edited By Diksha kanojia, Updated: 06 Jul, 2020 04:24 PM
झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के उलीडीह थाना क्षेत्र में शनिवार को स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। इस घटना का परिजनों को पता चलते ही परिवार में मातम छा गया।
जमशेदपुरः झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के उलीडीह थाना क्षेत्र में शनिवार को स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। इस घटना का परिजनों को पता चलते ही परिवार में मातम छा गया।
सूत्रों ने बताया कि 12 वर्षीय समरी नायक अपने दोस्तों के साथ सुबह सूर्य मंदिर के निकट स्वर्णरेखा नदी स्थित रामनगर घाट पर स्नान के लिए गया था। नहाने के दौरान समरी गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके दोस्तों ने इस दौरान मदद के लिए आवाज लगाई जिसके बाद वहां मौजूद स्थानीय महिलाओं ने किसी तरह किशोर को पानी से बाहर निकाला।
इसके बाद उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक समरी नायक उलीडीह स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था।